इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग कांपटीशन का समापन

इंदौर कॉर्पोरेशन एरिया वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटरडिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग कंपीटिशन का समापन श्रीराम स्पोर्ट्स ग्रुप कैम्पस पर हुआ।

इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग कांपटीशन का समापन

समापन कार्यक्रम में शहर की कई हस्तियां रहीं मौजूद

द एक्सपोज़ लाइव न्यूज़ नेटवर्क, इंदौर।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति वित्त निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, परशुराम महासभा के अध्यक्ष कपिल तिवारी, महेश पुरोहित, जितेंद्र सिलावट, दीपक राठौर, रतलाम की जिला खेल अधिकारी रुबिका दीवान उपस्थित रहे एवं खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया।

इस अवसर पर सावन सोनकर का मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्तनिगम के अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया गया। अतिथि सत्कार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पाटीदार, नीरज द्विवेदी, चंद्रशेखर चौधरी, संजय कराड़े,  चिराग़ जोशी द्वारा किया गया।

इस ग्रुप में निर्णायक का दायित्व दविंदर सिंह खनूजा, विमल प्रजापत, धर्मेंद्र पालीवाल, सुमित पालीवाल, विकास जोशी, आदित्य दिवेदी, युनुस पटेल, अभिकेष तिवारी ने निभाया। जूरी का दायित्व डॉक्टर शरद नागर, सुधीर जैकब ने निभाया। प्रतियोगिता का संचालन गुंजन श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आभार जितेंद्र स्वामी द्वारा माना गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है

  • सीनियर- 89 किलोग्राम
    प्रथम - परीक्षित सोनी - 266
    द्वितीय - कैलाश जोशी - 149
    तृतीय - विजय सिंह – 115
  • यूथ - 96 किलोग्राम
    प्रथम - आदित्य सोलंकी – 90
  • सीनियर - 96 किलोग्राम
    प्रथम - पार्थक्या चौकसे – 180
  • सीनियर - 102किलोग्राम
    प्रथम - किशन भूरिया – 178
  • सीनियर -109 किलोग्राम
    प्रथम - नमन मिश्रा – 205
  • सीनियर - 109+ किलोग्राम
    प्रथम - पराग जैन – 263
  • यूथ - 40 किलोग्राम
    प्रथम - पूर्वी लश्करी – 60
  • यूथ- 45 किलोग्राम
    प्रथम - रीत सहनी - 46 
    द्वितीय - रितिका राठौर - 42
    तृतीय - चीनू दोद्यार – 41
  • सीनियर - 45 किलोग्राम
    प्रथम- रानी नायक - 130
    द्वितीय - उन्नति मकवाना - 45
    तृतीय - खुशी काग – 45
  • यूथ - 49 किलोग्राम
    प्रथम- ममता कोनोदिया - 46
    द्वितीय - दिया श्रीवास्तव - 42
    तृतीय - रवीना मेड़ा – 37
  • यूथ - 55 किलोग्राम
    प्रथम- चैतन्या परमार - 103
    द्वितीय - परी सोनर - 60
    तृतीय - खुशी सोनी – 55
  • सीनियर – 55 किलोग्राम
    प्रथम- इशिका लश्करी - 85 
    द्वितीय - कुमकुम सेन - 82
    तृतीय - शीला डामोर - 62 
  • यूथ - 59 किलोग्राम
    प्रथम- रिद्धि वर्मा – 42
  • सीनियर - 59 किलोग्राम
    प्रथम- किरण दुदवा - 91
    द्वितीय - शीतल सोनसले – 77
  • सीनियर - 64 किलोग्राम
    प्रथम- वंशिका पाटीदार – 68
  • सीनियर -71 किलोग्राम
    प्रथम- स्नेहा बत्रा - 112
    द्वितीय - रोशनी भूरिया – 52
  • यूथ -81 किलोग्राम
    प्रथम- मेघा चौधरी - 96