दिनेश पालीवाल बने पावरलिफ्टिंग ऑफ इंडिया की डिसिप्लिनरी कमेटी के चेयरमैन
मप्र पावरलिफ्टिंग को नई पहचान: वेस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग के सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी
द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर।
मध्यप्रदेश में पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग खेल को मजबूत दिशा देने वाले इंदौर के दिनेश पालीवाल को पावरलिफ्टिंग ऑफ इंडिया की अनुशासन समिति (Disciplinary Committee) का चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें वेस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग के सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
पालीवाल वर्तमान में मध्यप्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव हैं और राज्य में इस खेल को संगठित तरीके से बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। श्री पालीवाल इंदौर के रखजराना क्षेत्र में रहते हैं और यहां ‘श्री राम जिम’ का संचालन करते हैं। जिम में युवाओं को पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। कई खिलाड़ी इसी प्रशिक्षण केंद्र से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।
नए दायित्वों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मध्यप्रदेश से प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर अवसर मिलेंगे। संगठन का कहना है कि पालीवाल के नेतृत्व में प्रदेश का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।