सीए डॉ अभय शर्मा की महापौर के नाम पाती

कहा जाता है आज के कठोर निर्णय सुनहरे कल के लिये आवश्यक होते हैं।

सीए डॉ अभय शर्मा  की महापौर  के नाम पाती

द एक्सपोज़ लाइव न्यूज़ नेटवर्क इंदौर 

स्थायी सफलता के लिए कठोर निर्णय लेना आवश्यक होता है शायद यही वजह इंदौर नगर निगम के 30 जून को पेश हुए बजट में टैक्स बढ़ोतरी के पीछे दिखती है। 

कहा जाता है सिर्फ़ सोचने से कार्य नहीं होता, कार्य करने के लिए साधन की आवश्यकता होती है व इसमें धन का विषय महत्वपूर्ण होता है। 

नवाचारों के इस शहर पर पूरे देश विदेश की निगाह है। बढ़ती महंगाई, शहर का बढ़ता दायरा, जनता की उम्मीदें तथा संसाधनों की कमी से वाक़ई में शहर के बजट को सीमित रख पाना दूर की कोड़ी था तथा लंबे समय से बजट का साइज बढ़ाने की आवश्यकता यह शहर महसूस कर रहा था।

कोई भी शहर रिसिप्ट को सीमित रख सिर्फ़ शासन की ग्रांट भरोसे विकास को  पंख नहीं दे सकता। 15 वर्षों से शहर पर नया टैक्स नहीं थोपा गया, शहर में 29 नये ग्राम जुड़े, शहर की आबादी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई इसके विपरीत विकास के लिए धीरे धीरे राज्य शासन पर निर्भरता बढ़ती गई। 

यह कराधान आत्मनिर्भर शहर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा तथा हम इंदौर को एक नई ऊँचाइयों तक जाते हुए देखेंगे।

सीए डॉ अभय शर्मा  वर्तमान में मानद सचिव टैक्स प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन इंदौर एवं पूर्व अध्यक्ष इंदौर सीए शाखा भी रहे हैं