जानिए दिवाली पूजन के क्या हैं शुभ मुहुर्त

पूरे देश में आज सोमवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली पर कई शुभ संयोग बन रहें हैं। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस पर्व पर लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहुर्त क्या हैं, वह हम आपको बता रहे हैं।

जानिए दिवाली पूजन के क्या हैं शुभ मुहुर्त
Diwali Poojan

इस साल अद्भुत संयोग बन रहा है दीपावली पर, कई राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News।

दीपावली इस बार 24 अक्टूबर को पड़ रही है। दिवाली पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। दिवाली का त्यौहार कार्तिक की अमावस्या को मनाया जाता है, जो इस साल शाम 6।03 बजे से शुरू हो रही है, जो अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को दोपहर 2।44 बजे तक रहेगी।

पं। मधुसूदन त्रिवेदी के अनुसार धन की देवी की पूजन के लिए आज सबसे श्रेष्ठ मुहुर्त शाम को ही है। हालांकि चौघड़िया के अनुसार पूरे दिन अनेक मुहुर्त में पूजन किया जा सकता है।

दिवाली पूजन के शुभ मुहुर्त

लक्ष्मी पूजन :- शाम 06:53 से रात 08:16 तक

प्रदोष काल :- शाम 5।43 से रात 8।16 तक

वृषभ काल :- शाम 6।54 से रात 8।50 तक

निशीथ काल और महानिशीथ काल

  • निशीथ काल :- रात 8।19 मिनट से रात 10।55 मिनट

        (विशेष सिद्धि के लिए लक्ष्मी पूजन किया जाता है।)

  • महानिशीथ काल :- रात 10।55 मिनट से रात 1।31 बजे

        (साधकों के लिए तंत्रोक्त विधि से तंत्र साधना के लिए)

दिवाली पूजन की सामाग्री

दिवाली पूजन में शंख, कमल का फूल, गोमती चक्र, धनिया के दाने, कच्चा सिंघाड़ा, मोती व कमलगट्टे का माला के अलावा मखाना, बताशा, गन्ना, खीर, हलवा, अनार, पान, केसर व सफेद-पीली मिठाई भी शामिल करना चाहिए

लक्ष्मी पूजन मंत्र-

  • ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
  • ॐ श्रीं श्रीयै नम: ॥
  • ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

अद्भुत संयोग है इस बार

ज्योतिष के अनुसार, इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को है, वहीं 26 अक्टूबर को बुध, तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पर सूर्य, शुक्र और केतु पहले से विराजमान रहेंगे। इससे तुला राशि में अद्भुत संयोग बनेगा। दिवाली के पहले मंगल, मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं और शनि, मकर राशि में मार्गी होंगे। ऐसे शुभ संयोगों से भरी दिवाली इस साल कई जातकों के भाग्य खोल सकती है।

इन राशियों के लिए विशेष लाभ

मिथुन राशि

के बाद बुद्ध का गोचर करें। पुरानी सभी समस्याएं खत्म होंगी। आय में वृद्धि के भी संकेत हैं। काम के नए रास्ते खुलेंगे। धन लाभ भी होगा।

कर्क राशि

बुध का राशि परिवर्तन करना धन लाभ का संकेत है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन की कमी के कारण जो कार्य रुके हुए थे, वे पूरे होंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

पारिवारिक सुख मिलेगा। लोगों से रिश्ते अच्छे होंगे। घर में सुख-समृद्धि आएगी। अचानक धन प्राप्ति के संकेत। कामकाज में सफलता व व्यापार से धन लाभ होगा।

धनु राशि

धन से संबंधित सभी समस्याएं समाप्त होंगी। अटका पैसा जल्द ही प्राप्त होगा। रुकी योजनाएं शुरू होंगी। कार्य क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी।

मकर राशि

कैरियर में लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की या नया जॉब ऑफर मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। धन-संपदा व मान-सम्मान बढ़ेगा।