नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम को 60 पदक

मनोहर पर्रिकर इंडोर स्टेडियम नवेलिम गोआ में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर (पुरूष एवं महिला) इक्यूप्ड/क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2021 में मध्य प्रदेश की टीम ने 60 पदक प्राप्त किये। मध्य प्रदेश ने 10 टीम चैंपियनशिप जीती।

नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम को 60 पदक
bench press competetion goa

10 टीम चैंपियनशिप भी एमपी को,  44 पदक पुरूष एवं 16 महिला पॉवर लिफ्टर को

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

मध्यप्रदेश टीम को पुरूष वर्ग में आल ओवर चैंपियनशिप द्वितीय स्थान, क्लासिक सब-जुनियर प्रथम स्थान, क्लासिक जुनियर प्रथम स्थान, क्लासिक सीनियर प्रथम स्थान, क्लासिक मास्टर्स-2 द्वितीय स्थान, क्लासिक मास्टर्स-4  तृतीय स्थान, इक्यूप्ड सब-जुनियर प्रथम स्थान,  इक्यूप्ड जुनियर  द्वितीय स्थान,  इक्यूप्ड मास्टर्स-1 द्वितीय स्थान मिला।

वहीं महिला वर्ग में क्लासिक सब-जुनियर प्रथम स्थान मिला। चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय निर्णायक संजीव राजधान कैटेगरी-2 एवं योगेंद्र हार्डिया कैटेगरी-2 ने रेफरी की भूमिका निभाई कर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

मध्य प्रदेश  पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सतनारायण वारिया और योगेंद्र हार्डिया ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को एसोसिएशन के मुख्य  संरक्षक  महेंद्र हार्डिया, ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, रमेश दवे, के आर तिवारी, जगदीश राठौर, डब्ल्यू लाल, शरीफ खान, सुशील बाजपई, अजय जायसवाल, अविनाश दुबे, गुंजन श्रीवास्तव ने बधाई दी।

ये रहे परिणाम

इक्युप्ड़ मैडल

बालक सब-जूनियर

53 KG कौशल झा (मुरैना) - सिल्वर मेडल

59KG प्रदीप गौड़ (मुरैना) - गोल्ड मेडल

83KG अरुण कुशवाह (मुरैना) - गोल्ड मेडल

93KG कैलाश तोमर (मुरैना)  ब्रॉन्ज मेडल

120+ KG चेतन कसोटिया (इन्दौर डिस्ट्रिक्ट) - गोल्ड मेडल

बालक जूनियर

53 KG रोहित शुक्ला (उज्जैन) ब्रॉन्ज मेडल

59KG ध्रुव राज कुरे (भोपाल) गोल्ड मेडल

66KG तुषार करदम (भोपाल) सिल्वर मेडल

74KG एलेक्स मिंज (भोपाल) सिल्वर मेडल

93KG बनवारी गुर्जर (मुरैना) गोल्ड मेडल

120+KG प्रितेश पाल (इन्दौर कॉर्पोरेशन) सिल्वर मेडल

सीनियर पुरुष

59KG राजेश शुक्रवार (भोपाल डिस्ट्रिक्ट) ब्रॉन्ज मेडल

66KG तुषार करदम (भोपाल डिस्ट्रिक्ट) सिल्वर मेडल

93KG प्रतीक मिश्रा (भोपाल डिस्ट्रिक्ट) सिल्वर मेडल

मास्टर -1

59KG दिलीप शर्मा (भोपाल) गोल्ड मेडल

66KG देवेंद्र दीवान (भोपाल) सिल्वर मेडल

74KG शिवप्रसाद कुरे (भोपाल) ब्रॉन्ज मेडल

105KG भूपेंद्र सोनी (जबलपुर) ब्रॉन्ज मेडल

मास्टर-2

संजय सक्सेना (भोपाल) सिल्वर मेडल

मास्टर-3

संजीव राजस्थान राजधान सिल्वर मेडल

बालिका सब-जुनियर

84KG वैष्णवी भदौरिया (मुरैना)गोल्ड मेडल

बालिका जुनियर

84+ मेघा नायक (भोपाल) गोल्ड मेडल

महिला सीनियर

47KG पूजा माली (इन्दौर डिस्ट्रिक्ट) ब्रॉन्ज मेडल

84+ मेघा नायक (भोपाल) गोल्ड मेडल

महिला मास्टर

63KG मीना शर्मा (इन्दौर डिस्ट्रिक्ट) गोल्ड मेडल

परिणाम-क्लासिक

बालक सब-जूनियर

59 KG अरमान खान (शिवपुरी) - सिल्वर मेडल

66KG मोहित भाटी (उज्जैन) -  सिल्वर मेडल

83KG राज वर्मा (इन्दौर कॉर्पोरेशन) ब्रॉन्ज  मेडल

93KG अमन चौधरी (इन्दौर कॉर्पोरेशन)ब्रॉन्ज  मेडल

120+ KG चेतन कसोटिया (इन्दौर डिस्ट्रिक्ट) -  सिल्वर मेडल

बालक जूनियर

59 KG प्रांजल राठौर (जबलपुर) ब्रॉन्ज मेडल

66KG शैलेन्द्र प्रताप सिंह (भोपाल) गोल्ड मेडल

93KG बनवारी गुर्जर (मुरैना) गोल्ड मेडल

120KG प्रमेष सिंह (भोपाल कॉर्पोरेशन) गोल्ड मेडल

सीनियर पुरुष

66KG शैलेन्द्र प्रताप सिंह (भोपाल) ब्रॉन्ज मेडल

93KG रणजीत सिंह ( मुरैना) गोल्ड मेडल

105KG बनवीर गुर्जर ( मुरैना) सिल्वर मेडल

मास्टर-1

66KG अरविंद शुक्ला (उज्जैन) गोल्ड मेडल

74KG एस तेंदुले(जबलपुर) गोल्ड मेडल

83KG सोहन राणा (भोपाल) सिल्वर मेडल

मास्टर-2

74KG मनोज बोहित (होशंगाबाद) गोल्ड मेडल

83KG लोवेवन्स मार्टिन (जबलपुर) ब्रॉन्ज मेडल

105KG शैलेन्द्र एडविन (बीना) सिल्वर मैडल

120KG भीम सिंह शर्मा (इन्दौर कॉर्पोरेशन) ब्रॉन्ज मेडल

मास्टर-3

93KG संजीव राजदान (इन्दौर कॉर्पोरेशन) गोल्ड मेडल

120KG शरीफ खान (भोपाल) गोल्ड मेडल

मास्टर-3

93KG अशोक दुबे (इन्दौर कॉर्पोरेशन) गोल्ड मेडल

बालिका सब-जुनियर

57KG टियर राणा (उज्जैन) सिल्वर मेडल

63KG प्रिया कल्याणे (भोपाल) ब्रॉन्ज मेडल

76KG रिया कौशल (इन्दौर कॉर्पोरेशन) सिल्वर मेडल

बालिका सब-जुनियर

76KG सोनल सिंह चन्देल (भोपाल) ब्रॉन्ज मेडल

84KG श्रुति बैन (भोपाल) ब्रॉन्ज मेडल

84+ मेघा नायक  (भोपाल) सिल्वर मेडल

महिला सीनियर

47KG सरगम चौहान (इन्दौर कॉर्पोरेशन) ब्रॉन्ज मेडल

84 फरहीन (उज्जैन) सिल्वर मेडल

महिला मास्टर

69KG संजू  बघेल (इन्दौर डिस्ट्रिक्ट) सिल्वर मेडल

76KG सुनीता पंच (जबलपुर) सिल्वर मेडल

84+KG सान्त्वना शर्मा (इन्दौर कॉर्पोरेशन) सिल्वर मेडल

स्ट्रांग मेन

बनवारी गुर्जर बने जूनियर स्ट्रांगमेन ऑफ़ इंडिया।

रंजीत चौधरी बने सीनियर स्ट्रांगमैन ऑफ़ इंडिया ।

संजीव राजदान बने M3 स्ट्रांगमैन ऑफ़ इंडिया।