इंदौर आऩे पर बिसाहुलाल का मुंह काला करेंगे

करणी सेना भारत एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा रीगल चौराहे पर मंत्री बिसाहूलाल साहू का पुतला दहन किया तथा इंदौर में आने पर मुंह काला करने की धमकी दी गई।

इंदौर आऩे पर बिसाहुलाल का मुंह काला करेंगे

करणी सेना भारत ने दी चेतावनी, रीगल चौराहे पर किया पुतला दहन

ठाकुर समाज की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़का समाज

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

करणी सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जी गौतम ने कहा कि महिला के अपमान सहन नही किया जायेगा। यदि राजपूत समाज की महिलाओं को किसी ने हाथ लगाने की कोशिश की तो हाथ काट लिए जाएंगे और इतने जूते मारे जाएंगे कि उसकी सात पुस्ते भी गंजी पैदा होंगी।

गौतम ने चेतावनी दी कि जब भी बिसाहुलाल इंदौर आयेगा, उसका मुंह काला किया जायेगा। इस संभागीय प्रभारी कमल सिंह जादौन, गोलु ठाकुर, बिट्टू तोमर, प्रकाश पँवार, दरबार सिंह बुंदेला, किशोर सिंह सिकरवार, मुकेश ठाकुर, रविन्द्र सिंह बुंदेला, रजत सिंह पँवार, दुर्गेश तोमर, हर्षित सिंह, विवेक सिंह, शुभम तोमर, राजा ठाकुर, विक्रम डोडिया, पुष्पेंद्र सिंह व कई समाजजन उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भी दी धमकी

इस मामले में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भी साहु को धमकी दी है। करणी सेना के संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह झाला ने करणी सैनिकों को आदेश दिया है कि बिसाहू जहां भी मिले उनका मुंह काला कर दो। झाला ने यह भी कहा है कि बिसाहू जैसे लोगों को अपने घर की महिलाओं की इज्जत करना नहीं आता।

झाला ने कहा कि बिसाहू को राजपूत समाज का इतिहास पढ़ लेना चाहिए। हाड़ी रानी ने खुद की गर्दन काट पति को भेंट की थी। रानी पद्मिनी ने जौहर किया और कई ऐसे इतिहास है जिसमें समय-समय पर राजपूतानियो ने पति के साथ देश धर्म की रक्षा की है। ‘मंत्री जी, अब आप जैसे लोग पहले अपने घर महिलाओं की इज्जत करना सीखे। उनकी कमाई खाना छोङो अपना स्तर सुधारो। उसके बाद राजपूतों पर उंगली उठाओ।’  

क्या कहा था बिसाहुलाल ने

एक कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहुलाल साहू ने कहा था कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं। बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते हैं। समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो।