देश की टॉप 10 स्मार्ट सिटी नेचरिंग नेबरहूड में इंदौर भी

इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर को बच्चों के लिए अनुकूल अड़ोस-पड़ोस बनाने व सुरक्षित माहौल के लिए बेहतर बताया गया और देश की टॉप 10 स्मार्ट सिटी नेचरिंग नेबरहूड में इंदौर का भी नाम आया है।

देश की टॉप 10 स्मार्ट सिटी नेचरिंग नेबरहूड में इंदौर भी
Indore in top 10 Cities

इंदौर स्मार्ट सिटी बच्चों के लिए अनुकूल अड़ोस-पड़ोस बनाने व सुरक्षित माहौल के लिए बेहतर

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी इंदौर कार्यपालक निदेशक प्रतिभा पाल ने बताया कि भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देश की स्मार्ट सिटी में शिशु, बच्चा देखभाल करने वाले के अनुकूल माहौल हेतु देश की 25 स्मार्ट सिटी में आयोजित नेचरिंग नेबरहुड प्रतियोगिता में देश की टॉप 10 स्मार्ट सिटी में इंदौर स्मार्ट सिटी चयनित हुई है। 

प्रतिभा पाल ने बताया की इंदौर स्मार्ट सिटी में मेरे सपनों का शहर सिटीजन इंगेजमेंट प्रोग्राम आयोजित किया है। यह आयोजन डब्ल्यूआरआई इंडिया और बर्नार्ड बियर फाउंडेशन के सहयोग से शहरी एवं आवास मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है। यह चौलेंज 3 वर्ष के लिए था, जिसका लक्ष्य सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत बच्चों के लिए अनुकूल अड़ोस पड़ोस बनाने में सहयोग देना है। सार्वजनिक स्थान परिवहन और सेवाओं तथा पहुंच में अड़ोस पड़ोस के स्तर पर वह बदलाव लाएंगे, जिनसे छोटे बच्चों और उनकी देखभाल करने वालों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को संभव बनाया जा सके।

की गई थीं प्रतियोगिताएं

स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में इंदौर के साथ ही बेंगलूरु, हुबली, जबलपुर, ककींडा, कोच्ची, कोहिमा, रूलेखा, वडोदा, वारंगल भी चयनित हुए है। नेचरिंग नेबरहुड चैलेंज प्रतियोगिता के तहत इंदौर में केंद्रीय समूह चर्चा का आयोजन शहर के विभिन स्थानों पर किया गया।

इसमें शिशुओं और बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता एवं देखभालकर्ताओं के लिए काउंसलिंग सेशन, हर घर एक पेड़ अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया गया था, जिसमें बडी संख्या में बच्चों ने प्रतियोगिता व गतिविधियों में भाग लिया गया। उन्हें पुरस्कार भी वितरित किए गए। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों से समस्या एवं सुझाव लिए गए, उस अनुसार निगम द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास भी किए गए।