पिटाई से गुस्सा होकर गले में गुप्ती मारकर कर दी थी हत्या

आजाद नगर इलाके में रिंग रोड पर 1 दिसंबर को दोपहर 1 बजे अमन पिता मुकेश सोलंकी उम्र 24 वर्ष निवासी न्यू इंदिरा एकता नगर के गले पर चाकू और गुप्ती से जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी। आजाद नगर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

पिटाई से गुस्सा होकर गले में गुप्ती मारकर कर दी थी हत्या
aman solanki

आजाद नगर में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पता चला था हुलिया, कपड़े और हथियार भी हुए जब्त

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। इसमें एक संदेही नजर आया जो अमन के पीछे जा रहा था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने हत्या कबूल की। आरोपी का नाम नवीन पिता दीपक भोसले है। वह पिपलियाहाना ब्रिज के नीचे डेरा डालकर रहता है। कबाड़ बिनने का काम करता है। पता चला कि वह वाइटनर का नशा करता है और आए दिन लोगों से विवाद करता है। उन्हें मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ता है।  

लघुशंका करने पर हुआ था विवाद

घटना वाले दिन भी नवीन पिपलियाहाना ब्रिज के नीचे डेरे में बैठा था। वहां एक युवक लघुशंका कर रहा था। नवीन ने उसे कहा कि यहां वह खाना बनाता है, तो यहां लघुशंका नहीं करे। इसी बात पर विवाद हुआ तो नवीन चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ा था। तब कुछ लोगों ने उसे पकड़कर चाकू छीन लिया और उसकी पिटाई भी कर दी थी। इस बात से वह काफी नाराज था, गुस्से में वह चाकू लेकर निकला।

रास्ते में अमन मिला और मार दिया

रास्ते में उसे अमन मिला। अमन भी मारपीट करने वालो में था और उसे नवीन ने पहचान लिया। तब उस पर वार कर दिया। जिसमें उसकी जान चली गई। घटना के बाद नवीन ने अपने पिता के कमरे पर जाकर अपनी जैकेट, कपड़े और चाकू छिपा दिया। कपड़े बदलकर वह वापस पिपलियाहाना ब्रिज के नीचे आ गया। जब उसे पता चला की अमन की मौत हो गई है तो वह फरार हो गया था। कपड़े और हथियार जब्त किए। इन पर खून के निशान भी मिले।

पुलिस टीम

इस कारवाई में थाना प्रभारी आजाद नगर इंद्रेश त्रिपाठी, उप निरीक्षक वैशाखु धुर्वे, उप निरीक्षक ब्रहदत्त भारती, उप निरीक्षक किशोर बागरी, उप निरीक्षक प्रियंका बोर, प्रआर महेश, सचिन, अमित, पुनीत, महिला आरक्षक सोनू की सराहनीय भूमिका रही।