मध्यप्रदेश में रामचरितमानस पर आयोजित होगी प्रतियोगिता

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में रामचरितमानस पर आधारित एक अनोखी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। जिसके चार विद्यार्थी वर्ग के विजेताओं और 4 सामान्य जन मानस की श्रेणी के विजेताओं को अयोध्याजी के हवाई दर्शन कराए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में रामचरितमानस पर आयोजित होगी प्रतियोगिता
nimad utsav

बोली संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर- विजेताओ को अयोध्याजी के होंगे हवाई दर्शन

कार्तिक पूर्णिमा की रोशनी में महेश्वर में 28वें निमाड़ उत्सव का किया शुभारम्भ

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, खरगोन। Khargon News.

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने महेश्वर में नर्मदा नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा की चांदनी में 28वें निमाड़ उत्सव का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राजसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व महेश्वर विधायक राजकुमार मेव और भूपेंद्र सिंह आर्य उपस्थित रहे।

उषा ठाकुर ने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीनतम नदी तट पर मैं आप सभी से माँ नर्मदा के जल को निर्मल रखने का अनुरोध करती हूं। आप सभी से आव्हान है कि इस पवित्र जल में कोई भी पूजन पाठन सामग्री प्रवाहित न करे,  क्योंकि इस जल के बिना हमारे जीवन की कोई संभावना नही है। इसलिए इसके तट पर वृक्षरोपण करना अब जरूरी हो गया है।

लोक कलाकारों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के शुभारम्भ के बाद अलंकरण समारोह के लोक कलाकारों का सम्मान किया गया। लोक कलाकारों के सम्मान में संस्कृति विभाग के पीएस शिवशेखर शुक्ला ने राष्ट्रीय तुलसी सम्मान और राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान के लोक कलाकारों का परिचय कराते हुए उनके योगदान में प्रश्ष्टि वाचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने की।

राष्ट्रीय तुलसी एवं देवी अहिल्या सम्मान

इस उत्सव के दौरान संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2017, 2018, 2019 एवं 2020 के राष्ट्रीय तुलसी सम्मान और 2019 एवं 2020 के राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान प्रदान किये। राष्ट्रीय तुलसी सम्मान से सम्मानित होने वाले कलाकारों में वर्ष 2017 का सम्मान जयपुर के सुप्रतिष्ठित चित्रकार कैलाश चन्द शर्मा को, वर्ष 2018 का सम्मान राजनांदगाँव के सुप्रतिष्ठित बाँस-बाँसुरी वादक विक्रम यादव को, वर्ष 2019 का सम्मान रायपुर के ख्यात कबीर गायक डॉ. भारती बंधु को तथा वर्ष 2020 का सम्मान प्रतिष्ठित जनजातीय कलाकार तिलकराम पेंद्राम को प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान से सम्मानित होने वाले कलाकारों में वर्ष 2019 का यह प्रतिष्ठित सम्मान मण्डला की जनजातीय कलाकार शांतिबाई मरावी को तथा वर्ष 2020 का सम्मान लखनऊ की अवधी, भोजपुरी एवं बुन्देलखण्डी शैली की सुविख्यात लोकगायिका सुश्री मालिनी अवस्थी को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय तुलसी एवं देवी अहिल्या सम्मान के अंतर्गत सम्मानित होने वाले कलाकारों को सम्मान स्वरूप 2 लाख की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किया गया।  

चौमासा पत्रिका के 116 अंक का विमोचन

निमाड़ उत्सव के अवसर पर शुभारम्भ पश्चात जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित 116 वे अंक का विमोचन संस्कृति मंत्री विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और मंचासीन अथितियों  ने किया। इसके अलावा हेंडलूम वॉक के लिए बनाए गए रुट का भी विमोचन किया गया।