विघ्नहर्ता श्री गणेश बने भारतीय किसान संघ के प्रथम सदस्य

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का सदस्यता महाअभियान को लेकर बैठक ,पुरे प्रदेश में शुरू होगा महाअभियान ,कई दिग्गज रहे मौजूद ,खजराना में रखी गयी बैठक ,11 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य,सर्वप्रथम परंपरा अनुसार भगवान बलराम का पूजन किया गया

विघ्नहर्ता श्री गणेश बने भारतीय किसान संघ के प्रथम सदस्य

द एक्सपोज़ लाइव न्यूज़ नेटवर्क इन्दौर 

भारतीय किसान संघ प्रत्येक तीन वर्ष किसानो एवं किसान वर्ग से उससे जुड़े सभी वयस्क किसानों की सदस्यता करता है ! क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चोधरी ने कहा की आज हम मंगलमूर्ति गणेश जी के सानिध्य में बैठे हैं आज पहली रसीद भगवान गणेश को अर्पित करेंगे सभी जिले अपनी अपनी तहसील में बैठक कर ले !  सदस्यता अभियान का पहला चरण 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक रहेगा ,सभी जिलों को एक एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया हे ! इस वर्ष भारतीय किसान संघ ने 11 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसमे  कार्यकर्ता घर घर जाकर सदस्यता दिलवाएंगे !

उन्होंने आगे कहा हमारा लक्ष्य लगभग 54 हजार ग्राम पंचायत तक पहुंचने का है, मालवा प्रांत में करीबन 12 हजार गांव है !सदस्यता  तीन वर्ष के लिए होगी जो मात्र 10 रु की होगी ! इसी अभियान को लेकर 8 दिसम्बर को मालवा प्रांत के 18 जिलो एवं तहसील से कार्यकर्ता  पहुंचे थे ! कार्यक्रम पाटीदार धर्मशाला खजराना में सुबह 11 बजे शुरू हुआ जिसमें  प्रान्त, सम्भाग जिले कार्यकारिणी एवं तहसील के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया !

प्रांत  बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष रामभरोसे बासोतिया ,अखिल भारतीय सदस्य बिट्ठल भाई दुधात्रा,  क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चोधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश महिला संयोजिका गिरजा देवी ठाकुर एवं मालवा प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या विशेष तौर पर मौजूद रहे ! जानकारी प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार ने दी !

यह लगे नारे

कोन हमारे सुख दाता। धरती गंगा गो माता।।

किसान तु रहेगा मोन। तों तेरी सुनेगा कौन।।

जब तक दूखी किसान रहेगा । धरती पर तुफान रहेगा ।।