सूरज शर्मा चुने गए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें सूरज शर्मा अध्यक्ष चुने गए हैं। इस पद के लिए तीन प्रत्याशी थे। शर्मा ने 4 वोट से जीत हासिल की। हालांकि दूसरे नंबर पर रहे अनिल ओझा ने दोबारा मतगणना की अर्जी दायर की, दोबार मतगणना हुई और देर रात परिणाम घोषित हुए। इसमें सूरज शर्मा 4 वोटों से जीते।

सूरज शर्मा चुने गए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष

तीन साल बाद हुए चुनाव में गौरव श्रीवास्तव बने सचिव और एमएस चौहान उपाध्यक्ष

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

सूरज शर्मा को 389 वोट मिले, अनिल ओझा को 385 और मनीष यादव को 351 वोट मिले। वहीं सचिव पद पर गौरव श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। उऩ्हें 384 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर रहे अभिषेक तुगनावत को 371 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद का मुकाबले में एमएस चौहान शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे। उन्हें 734 वोट मिले। वहीं सह सचिव पद पर निलेश मनोरे जीते। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में पांच सदस्यों को जगह मिली, ये हैं- अर्पित यादव, सागर मूले, विराज जैन, ज्ञानेंद्र शर्मा और शैली खत्री।

1162 सदस्यों ने किया मतदान

तीन साल बाद हुए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान सुबह 11 से शुरू हुए और शाम 5 बजे तक चले। कुल 1499 में से 1162 मतदाताओं ने वोट डाले। शाम 6 बजे मतगणना शुरू की गई, जो देर रात तक चलती रही।   

20 उम्मीद्वार थे मैदान में

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीनियर एडवोकेट विनय सराफ और सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज वाधवानी थे। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। वहीं महिलाओं के लिए अलग बूथ था। चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे। एक नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद 20 उम्मीद्वार मैदान में थे।

इनके बीच था मुकाबला

  • अध्यक्ष

01 - सूरज शर्मा -389 जीते
02 - अनिल ओझा - 385
03 - मनीष यादव - 351

 

  • उपाध्यक्ष

1 - एमएस चौहान - 734 जीते
2 - पवन जोशी  - 334

 

  • सचिव 

01 - गौरव श्रीवास्तव  - 384 जीते
02 - अभिषेक तुगनावत  -371
03 - मनीष गडकर -338

 

  • सहसचिव

01 - नीलेश मनोरे -488 जीते
02 - मृदुल भटनागर -292
03 - विशाल सनोटिया -279
04-  पाटील - 25
 

  • कार्यकारिणी

01 -अर्पित यादव - 690
02 - सागर मुले - 672
03 -विराज गोधा - 648
04 -ज्ञानेंद्र शर्मा आशीष -621
05 - शैली खत्री - 606