बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने निकाली दांडी यात्रा

बढ़ती महंगाई से देशभर में आम लोगों के बीच सरकार के प्रति आक्रोश है, वहीं इस कड़ी में कांग्रेस ने इंदौर में शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध किया।

बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने निकाली दांडी यात्रा
congress dandi yatra

इंदौर कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय तक निकाली यात्रा, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस ने अनूठे अंदाज में केंद्र व राज्य के खिलाफ विरोध जताया। मंहगाई के विरोधस्वरूप कांग्रेस नेताओं व नेत्रियों ने दांडी पद यात्रा निकाली। ये पद यात्रा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से शुरू हुई और कलेक्टर कार्यालय पर खत्म हुई।

कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम, रसोई गैस और बिजली के बिलों में मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर विरोध जताया। युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई दांडी यात्रा के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

कलेक्टर को दिया ज्ञापन

कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में कांग्रेस इस यात्रा में शामिल हुए। इससे साफ हो गया कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस ने प्रमुख मुद्दों को भुनाने के लिए मैदान पकड़ लिया है।