नारी शक्ति को मिला मान और सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पद्मनी सेना ने राजपूत समाज की क्षत्राणियों को सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षण के साथ अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवाओ के लिए सम्मानित भी किया। पदमनी सेना की मध्यप्रदेश की सभी जिले से आई बहनें शामिल हुईं।

नारी शक्ति को मिला मान और सम्मान
Pdmini Sena

पद्मनी सेना ने किया महिला दिवस पर क्षत्राणियों का सम्मान

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

पद्मनी सेना की प्रदेश सयोजक प्रो. सत्याकुँवर सोलंकी ने बताया कि समाज मे उत्कृष्ठ सेवाओ के लिए सम्मानित किया। दीप प्रज्वलन से सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। बिंदुजी व गायत्रीजी ने दीप प्रज्वलन किया। माँ पद्मावती के चित्र पर जया सिंह गहलोत ने माल्यर्पण किया। कार्यक्रम का संचालन मेघा बाईसा ने किया।

इस अवसर सत्याकुँवर सोलंकी ने कहा कि महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन वक्त के साथ महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। राष्ट्र निर्माण में क्षत्राणियो की भूमिका इतिहास से ही रही है। अब शास्त्र ओर शस्त्र संस्कार की भूमिका भी क्षत्राणियों को निभाना हैं।

रचना सिंह को सम्मान

इस मौके पर पद्मनी सेना की प्रदेश संयोजिका प्रो. सत्याकुँवर सोलंकी ने शिक्षिका रचना सिंह शेखावत, गरिमा सिंह जादौन सहित कई अन्य बहनों को माँ पद्मनी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।