अप्रैल 2022 में होगी पीएससी-2021 की प्रारंभिक परीक्षा

एमपीपीएससी ने पीसीएस परी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर 10 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

अप्रैल 2022 में होगी पीएससी-2021 की प्रारंभिक परीक्षा
mp psc

राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, 10 जनवरी से होंगे आवेदन

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

एमपीएससी ने राज्‍य सिविल सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा के लिये ये नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्र‍िया के जरिये राज्य सिविल सेवा में कुल 283 पदों और राज्य वन सेवा के 63 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिये प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को आयोजित होगी। 

सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीद्वार का किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से किसी भी स्‍ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष तक है। राहत की बात यह है कि परीक्षा भले ही 2021 की है, लेकिन आयु की गणना 1 जनवरी 2022 के आधार पर होगी। राज्य सरकार के नियमों के आधार पर आरक्षित श्रेणी के उम्‍मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। 

सिविल सेवा में हैं इतने पद

डिप्टी कलेक्टर के 27, डीएसपी के 15, वाणिज्यिककर विभाग के 3, स्कूल शिक्षा विभाग के 20, सहकारिता विभाग के 6, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 27 और श्रम विभाग व नगरीय आवास विभाग के 2-2 पद हैं। वहीं तृतीय श्रेणी अधिकारियों में नायाब तहसीलदार के 43, सहायक श्रम पदाधिकारी के 2, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के 5, वाणिज्यिककर निरीक्षक के 20, उप पंजीयक के 6, सहकारिता निरीक्षक के 18, लेखा सेवा के 87 पद हैं।

वन विभाग में हैं इतने पद

सहायक वन संरक्षक के 8, वन क्षेत्रपाल के 40 और वन परियोजना क्षेत्रपाल के 15 पद हैं। वन संरक्षक के लिए विज्ञान या इंजीनियरिंग में स्नातक होना जरूरी है। वन क्षेत्रपाल व परियोजना क्षेत्रपाल के लिए विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि या वानिकी में स्नातक होना जरूरी है। 

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 जनवरी 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 9 फरवरी 2022
  • फॉर्म में करेक्शन की तारीख: 15 जनवरी से 11 फरवरी
  • एडमिट कार्ड की तारीख: 15 अप्रैल 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा की तारीख: 24 अप्रैल 2022