मध्य प्रदेश पावर लिफ्टिंग टीम ने फिर रचा इतिहास

राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने जीते 46 पदक 

मध्य प्रदेश पावर लिफ्टिंग टीम ने फिर रचा इतिहास

द एक्सपोज़ लाइव न्यूज़ नेटवर्क इंदौर 

कासरगोड़ केरला में आयोजित नेशनल सबजूनियर, जूनियर  (पुरुष एवं महिला) क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022 में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 पदक प्राप्त किए। 25 पदक पुरुष पॉवर लिफ्टर एवं 21 महिला पॉवर लिफ्टर ने हासील किए।

मध्यप्रदेश के पावरलिफ्टिंग के मीडिया प्रभारी योगेंद्र हार्डिया, सत्यनारायण वारिया एवं कमल नदवाना ने बताया कि टीम चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश बालक वर्ग सबजूनियर रनरअप एवं जूनियर में प्रथम रनरअप एवं  महिला वर्ग सबजूनियर प्रथम रनरअप रही।

 स्पर्धा में महिला जूनियर वर्ग में 84 किलोग्राम मिस्टी हार्डिया ने ऑल ओवर स्वर्ण पदक जीता। वहीं बालक सबजूनियर वर्ग में 120 किलोग्राम अस्तित्व तिवारी तथा जूनियर वर्ग में 53 किलोग्राम में गौरव पचौरी ने ऑल ओवर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

सभी पावरलिफ्टरों की इस उपलब्धि पर विधायक व मध्यप्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक महेन्द्र हार्डिया, मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, रमेश दवे, के. आर. तिवारी,  प्रेम यादव, डब्ल्यू लाल,  डॉक्टर प्रशांत मिश्रा, यू. पी. सिंह, शरीफ खान, , देवेन्द्र नाहर, अजय जायसवाल, संजय भावरकर, संजय बिल्लौरे, अविनाश दुबे, नरेन्द्र बिराडे, दिनेश सिंह ठाकुर, गुंजन श्रीवास्तव ने बधाई दी।

परिणाम इस प्रकार है:- 
(बालक वर्ग) सब जूनियर
53 किलोग्राम  कौशल झा स्क्वाट स्वर्ण पदक,
66 किलोग्राम आकाश राठौर बेंच प्रेस कांस्य पदक,
66 किलोग्राम देवू पाल स्क्वाट कांस्य पदक, डेडलिफ्ट कांस्य पदक
74  किलोग्राम अंकुर सक्सेना बेंच प्रेस रजत पदक,
83  किलोग्राम अनुभव शुक्ला स्क्वाट स्वर्ण पदक,  बेंच प्रेस रजत पदक, डेडलिफ्ट कांस्य पदक, ऑल ओवर रजत पदक
120 किलोग्राम अस्तित्व तिवारी स्क्वाट स्वर्ण पदक, बेंच प्रेस रजत पदक,डेडलिफ्ट रजत पदक,ऑल ओवर स्वर्ण पदक,
120+ किलोग्राम चेतन कसोटिया  स्क्वाट कांस्य पदक, बेंच प्रेस स्वर्ण पदक, डेडलिफ्ट रजत पदक, ऑल ओवर रजत पदक,

(बालक वर्ग) जूनियर
53 किलोग्राम  गौरव पचौरी स्क्वाट रजत पदक, बेंच प्रेस कांस्य पदक, डेडलिफ्ट कांस्य पदक, ऑल ओवर स्वर्ण पदक, 
74 किलोग्राम अमन भगत बेंच प्रेस कांस्य पदक, डेडलिफ्ट  कांस्य पदक
83 किलोग्राम बिक्रम पात्रो  डेडलिफ्ट कांस्य पदक,
105 किलोग्राम शशांक जोशी डेडलिफ्ट कांस्य पदक,

(बालिका वर्ग) सब-जूनियर 
43 किलोग्राम  रोशनी पचौरी  स्क्वाट कांस्य पदक,ऑल ओवर कांस्य पदक,
52 किलोग्राम तनुश्री जाट डेडलिफ्ट रजत पदक
63 किलोग्राम मुस्कान शेख़  स्क्वाट स्वर्ण पदक, बेंच प्रेस स्वर्ण पदक, ऑल ओवर रजत पदक
76 किलोग्राम अंजली घांघरिया स्क्वाट कांस्य पदक, बेंच प्रेस कांस्य पदक
84 किलोग्राम मिस्टी हार्डिया स्क्वाट कांस्य पदक, बेंच प्रेस स्वर्ण पदक, डेडलिफ्ट कांस्य पदक, ऑल ओवर स्वर्ण पदक,

(बालिका वर्ग) जूनियर 
43 किलोग्राम स्वेता राजपूत स्क्वाट स्वर्ण पदक, बेंच प्रेस कांस्य पदक, ऑल ओवर कांस्य पदक,
69 किलोग्राम अदिति बैरागी स्क्वाट कांस्य पदक, बेंच प्रेस रजत पदक, ऑल ओवर कांस्य पदक,
84 किलोग्राम सोनल सिंह चन्देल बेंच प्रेस कांस्य पदक,
84+ किलोग्राम यशिका शर्मा स्क्वाट कांस्य पदक, डेडलिफ्ट कांस्य पदक,ऑल ओवर कांस्य पदक