हर्षिका सिह इंदौर नगर निगम कमिश्नर, प्रतिभा पाल रीवा कलेक्टर

इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल को हटा दिया गया। उन्हें रीवा कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। उनकी जगह मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह इंदौर निगम कमिश्नर होंगी। हालांकि स्नेह नगर हादसे के कारण प्रतिभा पाल को हटाना बताया जा रहा है, लेकिन उनका तबादला पहले से ही तय था और एक्सपोज लाइव ने इसका खुलासा भी कर दिया था।

हर्षिका सिह इंदौर नगर निगम कमिश्नर, प्रतिभा पाल रीवा कलेक्टर
IAS Harshika Singh

मध्यप्रदेश शासन ने 19 आईएएस अफसरों के किए तबादले, एक्सपोज लाइव ने पहले ही किया था खुलासा

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर।

मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार को 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए। इस लिस्ट में प्रतिभा पाल का भी नाम है। इंदौर के गलियारों में चर्चा चल रही है कि बालेश्वर मंदिर हादसे के चलते उन्हें हटाया गया है, लेकिन उन्हें रीवा कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। इससे यह साफ होता है कि उनकी पदस्थापना किसी तरह की सजा नहीं है बल्कि पहले से तय और नियमित प्रक्रिया है।

प्रतिभा पाल के स्थान पर मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह आई हैं, जो 2012 बैच की आईएएस हैं। पाल के अलावा इंदौर से जाने वालों में तन्वी हुड्डा का भी नाम है, जो वाणिज्यिककर में अपर आयुक्त थीं, वे अब झाबुआ कलेक्टर होंगी। वहीं एसडीओ महू अक्षत जैन को एसडीओ राजनगर-छतरपुर भेजा गया है।

जानिए कौन हैं इंदौर की नई निगमायुक्त

हर्षिका सिंह झारखंड के रांची से संबंध रखती हैं, उनकी परवरिश वहीं से हुई है। हर्षिका ने विश्व के सबसे बड़े संस्थान लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। 2012 बेच की आईएएस हर्षिता सिंह रीवा की बहु हैं। उनके सुसर लालबहादुर सिंह रीवा में जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। पति रोहित सिंह भी आईएएस हैं। मंडला जिले के कलेक्टर रहने के दौरान 58% साक्षरता वाले जिले को पूर्ण साक्षर करने पर प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। जबलपुर पदस्थापना के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल से उनका विवाद भी सुर्खियों में रहा था।

एक्सपोज लाइव ने पहले ही कर दिया था खुलासा

पढ़ें पूरी खबर - 31 मार्च के बाद बदल सकती हैं इंदौर निगमायुक्त

यहां देखें पूरी लिस्ट