प्रतिभा पाल को इंदौर कलेक्टर का प्रभार

इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल को इंदौर के कलेक्टर का भी प्रभार दिया गया है। दरअसल इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह सात दिन के अवकाश पर गए। इसके चलते प्रतिभा पाल सात दिन तक कलेक्टर का काम-काज भी देखेंगी।

प्रतिभा पाल को इंदौर कलेक्टर का प्रभार

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह गए सात दिन के अवकाश पर

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

कलेक्टर मनीष सिंह के अवकाश पर जाने के कारण जिले में सबसे सीनियर अधिकारी प्रतिभा पाल ही हैं, इसलिए उन्हें इंदौर कलेक्टर का प्रभार दिया गया है। बता दें कि प्रतिभा पाल को आशीष सिंह की जगह 4 मई 2020 को इंदौर नगर निगम कमिश्नर बनाया गया।

आईएएस आशीष सिंह का तबादला उज्जैन कलेक्टर के रूप में कर दिया गया। तब प्रतिभा पाल श्योपुर कलेक्टर थीं। अब करीब डेढ़ साल बाद उन्हें एक बार फिर जिले की कलेक्टरी करने का मौका मिला है, भले ही सात दिन के लिए ही सही। प्रतिभा पाल 5 अक्टूबर तक इंदौर कलेक्टर रहेंगी।