मंत्री बिसाहुलाल का विरोध और हुआ तेज

मंत्री बिसाहुलाल साहू के बयान के विरोध में गुरुवार को करणी सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गौतम एवं करणी सेना भारत के सभी पदाधिकारियों ने कमिश्नर कार्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर ज्ञापन दिया।

मंत्री बिसाहुलाल का विरोध और हुआ तेज
karni sena bharat commissioner gyapan

करणी सेना भारत ने कमिश्नर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

करणी सेना भारत की मांग थी कि म.प्र. सरकार मंत्रिमंडल से बिसाहुलाल साहु हैं, उनके के मुंह से महिलाओं के कार्यकम में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई और बाद में माफ़ी मांग कर मालमा समाप्त कर दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही से राजपूत समाज संतुष्ट नही है, क्योंकि मामला स्वाभिमान, सम्मान एवं राजपूताना गौरव से जुड़ा है।

ज्ञापन में कहा गया कि हम करणी सेना भारत और पूरे राजपूत समाज की और से बिसाहुलाल को मंत्री पद से हटाने के लिए निष्कासन की माँग करते हैं। अगर हमारी माँग पर म.प्र. सरकार एव मुख्यमंत्री कुछ भी नहीं करते हैं, तो आगे ज्यादा और अलग-अलग तरीके से विरोध होगा, जिसके लिए म.प्र. सरकार एव मुख्यमंत्री जिम्मेदर होंगे।

ये पदाधिकारी मौजूद थे

धर्मेंद्र सिंह गौतम (करनी सेना भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कमाल सिंह जादौन, आदित्य सिंह गौर, गोलु ठाकुर, जगदीश सिंह ठाकुर, समरेंद्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, बिट्टू तोमर, दरबार सिंह बुंदेला, रवीन्द्र सिंह पंवार, प्रकाश सिंह बुंदेला, रजत सिंह ठाकुर, मुकेश ठाकुर, विक्की सेंगर सहित करनी सेना के और भी पदाधिकारी मौजूद थे।