दिनेश पांडे चुने गए इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव की मतगणना मंगलवार देर रात तक चली और चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर दिनेश पांडे, सचिव पद पर कपिल बिरथरे, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र निम, सह सचिव पद पर हरीश बंदावड़े व कोषाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम सोमानी विजय घोषित हुए।

दिनेश पांडे चुने गए इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

उपाध्यक्ष जितेंद्र निम, सचिव कपिल बिरथरे, सह सचिव हरीश बंदावड़े और कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोमानी

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

अभिभाषक संघ चुनाव के मतदान मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुआ। इसके बाद मतगणना की गई। मतदान में 2345 सदस्यों ने बोट डाले थे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए चार-चार प्रत्याशी और कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद देर रात निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार बाफना ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।

रात में ही मना जश्न

दिनेश पांडे की जीत के बाद जिला कोर्ट में जश्न का माहौल छा गया। हर तरफ से बधाईयां आने लगीं और साथी अभिभाषकों और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सभी विजयी प्रत्याशियों को भी जोरदार स्वागत किया गया।

यह रहे चुनाव के परिणाम

अध्यक्ष

1 - दिनेश पांडेय - 794 (विजय)

2 - सौरभ मिश्रा - 663

3 - गोपाल कचोलिया - 656

4 - दिनेश हार्डिया - 204

उपाध्यक्ष

1 - जितेंद्र निम - 901 (विजय )

2 - मनोहर सिंह पंडितिया 615

3 - चक्रेश कुमार जैन - 372

1 - गोपाल शर्मा -343

सचिव

1 - कपिल बिरथरे - 1326 (विजय)

2 - श्रीराम सिंह भदौरिया - 583

3 - रमाकांत शर्मा - 326

सहसचिव

1 - हरीश कुमार वन्दावड़े- 838 (विजय)

2 - जितेंद्र यादव - 698

3- हेमंत यादव - 385

4 - मोना अग्निहोत्री - 329

कोषाध्यक्ष

1 - पुरुषोत्तम सोमानी 1123 (विजय)

2 - रोशन कुमार कश्यप - 612

3 - पिंकी सुनहरे -474

कार्यकारिणी 6 पद

01 - पल्लविका अध्यरु 954(विजय)

02 - शालू  वाघेला - 869 (विजय)

03 - रत्नेश पाल - 835 (विजय)

04 - विजय व्यास - 801 (विजय)

05 - रामदास नैनावत - 712 (विजय)

06 - रायसिंह परिहार - 693 (विजय)

07 - सौरभ डिघे -662

08 - विजय कुमार दुबे - 649

09 - हितेंद्र सोलंकी - 633

10 - श्रवण मिश्रा -620

11 -दीपक आमटे - 461

12 - नूरजहाँ खान -461

13 - हितेश पोरवाल -456

14 -शिवशंकर वर्मा - 242

15 - विनोद यादव 422

16- सुनील विश्वकर्मा 418

17 - सुरेंद्रपाल सिंह - 405