जानिए कि केंद्र के दीवाली धमाके के बाद इंदौर में कितने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

दीपावली पर केंद्र की घोषणा के बाद इंदौर में डीजल के दाम 95.45 रुपए और पेट्रोल के दाम 112.59 रुपए हो गए हैं। डीजल पर करीब 12 और पेट्रोल पर साढ़े छह रुपए कम हुए हैं।

जानिए कि केंद्र के दीवाली धमाके के बाद इंदौर में कितने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
petrol pump indore

केंद्र के तोहफे के बाद मध्यप्रदेश में डीजल 12 रुपए सस्ता

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, इंदौर। Indore News.

केन्द्र सरकार ने दीपावली पर आम लोगों को तोहफा देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए। इसके बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 6.50 रुपए और डीजल की कीमत प्रति लीटर 12.50 रुपए कम हो गई। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम की है।

केंद्र के कीमत कम करने के बाद अपने आप ही मध्यप्रदेश का टैक्स भी कम हो गया, क्योंकि केंद्र बेस प्राइज पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर राज्यों को पेट्रोल-डीजल देता है। एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद राज्यों को मिलने वाले पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए, इसके बाद उस पर राज्य का वैट लगा। इसके चलते उपभोक्ताओं को कुछ और फायदा भी मिल गया।

भोपाल में वर्तमान में पेट्रोल के दाम करीब 118.81 रुपए थे, जो घटकर 112.30 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं  डीजल की कीमत करीब 107.73 रुपए प्रति लीटर थी, जो कम होकर 95.27 रुपए रह गई।

एक महीने में बढ़े थे आठ रुपए

पेट्रोल पर एक महीने में 22 बार दाम बढ़ाए गए। इसके चलते 8 रुपए दाम बढ़ गए थे। 3 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 110.83 रुपए थी। वहीं डीजल के दाम एक महीने में 21 बार बढ़े थे। 3 अक्टूबर को डीजल के दाम 99.71 रुपए थे।