मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा एवं प्रभारी महामंत्री डॉ. ओनिका मेहरोत्रा द्वारा मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला शहर अध्यक्षों की नवीन सूची जारी की गई है।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
Jaya Tiwari & Sadhana Bhandari

जिला इकाईयों में महिला कांग्रेस के जिला व शहर अध्यक्ष भी बनाये गये

इंदौर शहर में दो नेत्रियों जया तिवारी व साधना भंडारी को आधा-आधा प्रभार

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, भोपाल। Bhopal News.

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश भर की लगभग 200 महिला कांग्रेस की नेत्रियों को स्थान मिला है, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सहसचिव, कार्यकारिणी सदस्य और जिला व शहर महिला अध्यक्ष शामिल हैं। 

जिला अध्यक्षों में इन्दौर में साधना भंडारी एवं जया तिवारी को शहर अध्यक्ष तो, इन्दौर ग्रामीण अध्यक्ष रीना बोरासी को बनाया गया है। उज्जैन शहर में अनीता गोसर एवं ग्रामीण रीता बड़गुजर, ग्वालियर से मीनू परिहार को शहर एवं गुंजा जाटव को ग्रामीण अध्यक्ष, अनुभा शर्मा को जबलपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। भिण्ड-रेखा भदौरिया, रतलाम ग्रामीण-अध्यक्ष वंदना पुरोहित, बुरहानपुर ग्रामीण-बबीता वास्केल, दमोह-रजनी ठाकुर, बालाघाट-रचना लिल्हारे, हरदा-प्रमिला ठाकुर, मुरैना ग्रामीण-संजु शर्मा, टीकमगढ-पूनम जायसवाल, रायसेन-प्रीति ठाकुर, होशंगाबाद-स्वाति गौर, सागर शहर-महज़बीन अली अध्यक्ष बनाए गये।

प्रदेश उपाध्यक्ष

विधायक कल्पना वर्मा रैगाव, विधायक सुनिता पटेल गाडरवाड़ा, पूर्व विधायक उषा चौधरी सतना, रेखा वर्मा पूर्व मेयर, यास्मिन शेरानी, गीता शरद तिवारी, सीमा समाधिया ग्वालियर, प्रतिभा तोमर भोपाल, अणिमा उबेजा खंडवा, अंजना चतुर्वेदी छतरपुर, प्रीतिसिंह राठौर बुरहानपुर को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश महामंत्री

रूबीना खान इन्दौर, रूपा उरेती डिण्डोरी, मनीषा राय नरसिंहपुर, रूचि राय ग्वालियर, रविमाला चित्रकूट, सोनिया शुक्ला इन्दौर, सेना पटेल अलीराजपुर, पुष्पा शर्मा धार, मीनासिंह पन्ना, अंबिका पाठक भोपाल, राशिदा मुस्तफा, रशिदा खानम विदिशा, संध्या भूता भिण्ड को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।

प्रदेश सचिव

खुर्शिद अंसारी जबलपुर, प्रमिला धुर्वे बैतुल, संजु जाटव भिण्ड, शशि यादव इन्दौर, शशि राय सागर, जहॉआरा कटनी, सईदा खान खरगोन, गंगा मोहन राजगढ, शोभा उपाध्याय जबलपुर, राशिदा मुस्तफा भोपाल, सावित्रीसिंह उमरिया, सीमा बोयत इन्दौर, आरिफा खान नरसिंहपुर को प्रदेश सचिव बनाया गया।

प्रदेश सह-सचिव व कार्यकारिणी

निकितासिंह सिवनी, संध्या नायक दमोह, कुसुम चहार रतलाम, निशा शुक्ला इन्दौर, संगीता हरदा, अरूणा पांडे महू, शाहजहां खान भोपाल इत्यादि को सह सचिव बनाया गया। इसके अलावा प्रीति वर्मा रीवा, रीटा डागरे इन्दौर एवं सीमा गुर्जर टिमरनी इत्यादी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

लीगल सेल

लीगल सेल की प्रदेश प्रभारी विनीता पाठक, अल्पसंख्यक सेल की प्रदेश प्रभारी शबिस्ता ज़की, प्रमुख प्रवक्ता अंजुसिंह बघेल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी प्रतिभा विक्टर बनाये गये।

मिशन 2023 के लिए

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नूरी खान ने कहा कि नई कार्यकारिणी गठित होने में महिलाओं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी पदाधिकारी अपनी टीम के साथ भाजपा सरकार के सामने एक सशक्त विपक्ष का कार्य करके मिशन 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में प्रमुख भूमिका निभायेगी।