मध्यप्रदेश में हुआ कोरोना का विस्फोट

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 7000 से ज्यादा मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 17 जनवरी को 7154 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 39450 हो गई है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.72% पहुंच गई है।

मध्यप्रदेश में हुआ कोरोना का विस्फोट
Corona Virus

24 घंटे में सात हजार से अधिक संक्रमित मरीज, सबसे ज्यादा 2100 इंदौर में

मध्यप्रदेश की पॉजिटिवटी रेट 10 फीसदी के करीब, सीएम ने सतर्क करे को कहा

द एक्सपोज लाइव न्यूज नेटवर्क, भोपाल। Bhopal News.

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना का बड़ा विस्फोट देखने को मिला है। जहां राजधानी भोपाल सहित आर्थिक राजधानी इंदौर में तेजी से संक्रमित मरीजों के मामले बढ़े हैं। राजधानी भोपाल में जहां 24 घंटे में 1339 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीं इंदौर में ही आंकड़ा दो हजार पार करते हुए 2106 पहुंच गया है।

बीते 24 घंटे में राजधानी भोपाल में 1349 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना का धमाका देखने को मिला। एक ही दिन में 2106 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में एक मौत भी रिकॉर्ड की गई है। ग्वालियर जिले में बीते 24 घंटे में 524 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। सिंधिया स्कूल फोर्ट में 24 घंटे में 28 और कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। जबलपुर में बीते 24 घंटे में 453 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

तेजी से बढ़ेंगे मामले

सीएम शिवराज का कहना है कि तीसरी लहर की पीक आने में अभी समय है, लेकिन इसके बाद भी आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर के मामले और तेजी से बढ़ेंगे। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। परस्पर दूरी का पालन करें। फेस मास्क का उपयोग अवश्य करें। सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें और सावधानियों को कतई ना छोड़ें।  

11 करोड़ से अधिक को लगी वैक्सीन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश में अब तक साढ़े 11 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 5 करोड़ से अधिक लोगों को पहला डोज, जबकि 5 करोड़ 80 लाख लोगों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 40 लाख 75 हजार किशोरों को और 3 लाख से अधिक बुजुर्गों को प्रिकॉशन वैक्सीन लगाई जा चुकी है।