विदुषी, देविका, पराग, अमन ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

इंदौर एवं उज्जैन जिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन्न  

विदुषी, देविका, पराग, अमन ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

द एक्सपोज़ लाइव न्यूज़ नेटवर्क इंदौर 

इंदौर कॉर्पोरेशन एरिया वेटलिफ्टिंग एसो. द्वारा इंदौर एवं उज्जैन जिला वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में महिला वर्ग में जहां विदुषी शर्मा, देविका सिलावट तथा पुरुष वर्ग में पराज जैन, अमन चौधरी ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर बाजी मारी। 
स्थानीय खजराना रिंगरोड चौराहा पर श्रीराम जिम किया गया।   बालक वर्ग के यूथ पुरुष वर्ग में आर्यन भागोरे, शुभम तंवर, विनायक पटेल, हिमांश नाथ, किशन भूरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में वासुदेव सलावत, अरशान शेख, अभिजित कराड़े, अभिषेक तिवारी, कार्तिकेय पटेल, अमन चौधरी, पराग जैन ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित किया। 
वहीं यूथ महिला वर्ग में पूर्वी लश्करी, प्रियांशी वर्मा, रोशनी सिलावट, सलोनी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर महिला वर्ग में रानी नायक, नीलम भाबर, विदुशी शर्मा, देवीका रिचारिया ने अपने-अपने वजन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में विदुशी शर्मा बेस्ट लिफ्टर रही। उन्होंने 201.93 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
प्रतियोगिता के निर्णायक विक्रम अवार्डी सुधीर जैकब, दविंदर सिंह खनूजा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल प्रजापत, सुमित पालीवाल, धर्मेंद्र पालीवाल, कोमल जरिया, मनोज शर्मा, विकाश जोशी रहे।  अंत में पुरस्कार वितरण वासुदेव पाटीदार, विपिन पाटीदार, शैलेन्द्र  प्रजापति, नरेन्द्र पाटीदार, नितिन यादव, अर्पित पालीवाल, राजेश परमार, निरज द्विवेदी द्वारा किया गया। इसके पहले शुभारंभ  खजराना एसीपी जयंत सिंह राठौड़, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव राजदान एवं कॉर्पोरेशन अध्यक्ष सुनील पाटीदार द्वारा किया गया था। 
अतिथि स्वागत आकाश कौशल, कान्हा त्यागी, दिनेश धुरंधर, राजू नाथ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन संजय कराडे द्वारा किया गया आभार दिलीप भूरिया द्वारा माना गया